Breaking News

realme 13 pro plus price in india flipkart

pune girl reel instagram

 नमस्कार एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की एक बिल्डिंग से लटकती हुई नजर आ रही है और उसका हाथ एक लड़के ने पकड़ रखा है यह लड़की पुणे की रहने वाली है, इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों से काफी आलोचना मिली। और इस स्टैंड को मूर्खता करार दिया गया। और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 लड़की और लड़के ने अपनी पकड़ की ताकत जचने के लिए यह जानलेवा स्टंट करने का फैसला किया था। जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उसे वीडियो में एक लड़का अपने पेट के बल किनारे पर लेटा हुआ है और उसने लड़की को पकड़ रखा है, यह दोनों यह मूर्खतापूर्ण  करते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं

 

 बिना सुरक्षा की किया खतरनाक स्टंट

 वीडियो में देखा जा सकता है कि यह स्टंट किसी स्वामीनारायण मंदिर के पास एक सुनसान बंगले की छत पर किया जा रहा है, रेल बनाने में शामिल पांच लोगों में से किसी ने भी कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए थे, वीडियो में लड़की का हाथ पकड़े हुए एक छत के किनारे पर लेटा हुआ है वही एक दूसरा शख्स नीचे से वीडियो बना रहा है वही एक तीसरे व्यक्ति को वीडियो को अलग-अलग एंगल से शूट करने के लिए छत के किनारे की तरफ देखा जा सकता है

 सोशल मीडिया पर हुई आलोचना 

 19 जून को साझा किया गया एक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी आलोचना मिली, इस स्टैंड को बेवकूफी की हद बताया जा रहा है और खतरनाक हरकत करार दिया गया है कई लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुणे पुलिस को भी यह वीडियो टैग किया है 


 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही 

 लोगों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, भारतीय विद्यापीठ पुलिस ने  वीडियो में शामिल है पांच युवाओं को के खिलाफ फिर धारा 336( अपराधिक लापरवाही से किसी की जान को खतरे में डालना) और 34( सामान्य मंशा ) के तहत मामला दर्ज किया गया है

 यह घटना सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने के जुनून और कुछ लाइक पाने के लिए के लिए बनाया गया था, लेकिन यह खतरनाक स्टंट  जानलेवा हो सकता था, तो आप इस प्रकार का कोई भी स्टंट करने का प्रयास न करें।
pune girl reel instagram Reviewed by Nakul Pal on जून 22, 2024 Rating: 5
anant time All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.