Breaking News

realme 13 pro plus price in india flipkart

kartik aryan,s uncle, aunty die in mumbai hoarding

धूल भरी तेज आंधी का नजारा मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार के दिन देखा गया था, इस आंधी के चलते घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के पास लगा विशालकाय होर्डिंग टूट कर वहां पेट्रोल  लेने के लिए जुटे लोगों पर गिर गया था।


 विशालकाय होर्डिंग तेज आंधी के दौरान टूटकर गिरा 

 सोमवार को मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में आई तेज आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के पास लगा विशालकाय होर्डिंग टूट कर वहां पेट्रोल लेने के लिए इकट्ठे हुए लोगों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग लिंका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स देश के सबसे बड़े होर्डिंग के तौर पर प्रविष्टि पाने के लिए लगाया गया था। पुलिस ने यह होर्डिंग लगाने वाली कंपनी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक भावेश भिंडे को इस मामले के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया

 मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों की हुई मौत 

 अभिनेता कार्तिक आर्यन के दो रिश्तेदारों को भी घाटकोपर घटनास्थल पर उपस्थित थे इस घटना में उन दोनों की भी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि कि यह दो रिश्तेदार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे, इसकी जानकारी शुक्रवार को ही फिल्म जगत के लोगों को हुई. कार्तिक आर्यन ने अपने रिश्तेदारों  अंतिम संस्कार और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

 कई घंटे की खोजबीन के पश्चात मिले शव 

 यश ने अपने माता-पिता को को फोन किया और लेकिन काफी बार फोन लगाने के पश्चात भी वह अपने माता-पिता से संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने मुंबई में रह रहे अपने पिता के दोस्तों से बात करनी शुरू की। मनोज चौरसिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी रह चुके हैं, कई घंटे खोजने के पश्चात मनोज और उनकी पत्नी केशव होर्डिंग के नीचे मलबे में दबे मिले।

 आर्यन के मामा-मामी आखिर क्यों आए थे मुंबई?

 इस हफ्ते मारे गए लोगों की संख्या लगभग 16 हो चुकी है में मृतकों में दो लोग ऐसे भी हैं जो कार्तिक आर्यन जो की एक मशहूर अभिनेता है, उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, मनोज चौरसिया उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी अनीता उम्र 59 वर्ष सोमवार से ही लापता थी। जानकारी के मुताबिक यह दोनों लोग अमेरिका जाने के लिए अपने वीजा की प्रक्रिया पूरी करने आए हुए थे। इन दोनों का बेटा यश अमेरिका में रहता है, वह भी अमेरिका जाना चाह रहे थे इसीलिए वह वीजा की प्रक्रिया पूरी करने आए थे और यश का संपर्क सोमवार की शाम 5:00 के बाद से अपने माता-पिता से नहीं हो पा रहा था।


 अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया

 कार्तिक आर्यन के मामा मामी मनोज और अनीता उनके मामा मामी थे यह उन्होंने खुद बयां किया है जबलपुर में मरियम चौक के पास रहने वाले चौरसिया दंपति का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया और कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन के प्रचार को रोककर अपने मामा मामी की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।


kartik aryan,s uncle, aunty die in mumbai hoarding Reviewed by Nakul Pal on मई 17, 2024 Rating: 5
anant time All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.