Breaking News

realme 13 pro plus price in india flipkart

How to apply and download e shram card

भारत सरकार द्वारा आए दिन कई प्रकार की नई-नई स्कीम और योजनाएं जारी की जाती है उसमें से एक ए-श्रम कार्ड भी है. बहुत से लोगों को E-श्रम कार्ड क्या है, इसके क्या फायदे हैं,और इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं,और इसको फिर डाउनलोड कैसे कर सकते हैं. यह सब जानने की लालसा होगी। तो उन सभी लोगों को हम बता दें कि आप पोस्ट के माध्यम से उपयुक्त सभी जानकारी के  विषय में जान सकते हैं चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

 ई-श्रम कार्ड क्या है?

 भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ई -श्रम योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत, असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को पहचान पत्र के रूप में ई -श्रम कार्ड जारी किया जाता है. यह ई-श्रम कार्ड श्रमिकों को सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता करता है.

 ई -श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

  •  सबसे पहले आधिकारिक  ई-श्रम पोर्टल पर जाना होगा, आप इसे अपने वेब ब्राउज़र में खोल सकते हैं।
  •  अब आपको साइन इन करने या रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आप पहले से ही ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर हैं, तो आपको अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ साइन इन करना होगा। अगर पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको नया अकाउंट बनाना होगा।
  •  इसके बाद आपको अवश्य विकल्प बने होंगे अर्थात जब आप साइन कर लेते हैं तो आपको अपना पूरा नाम, पता, जन्म तिथि, आधार कार्ड नंबर, विवाह स्थिति और अन्य आवश्यक जानकारी बनी होगी।
  •  इसके पश्चात आपको कुछ अन्य आवश्यक दस्तावेजों को भी प्रस्तुत करना हो सकता है जैसे कि आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित दस्तावेज 
  •  इसके पश्चात आपको आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के बाद, आपको अपना आवेदन सबमिट करना होगा।
  •  आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद, आपको आपके द्वारा दिए गए ईमेल या मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण sms मिलेगा।
  •  इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड बन जाएगा और आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

 ई -श्रम कार्ड के लाभ 


  •  पेंशन : 60 वर्ष की आयु के बाद, ए-श्रम कार्ड धारक को  ₹3000 प्रतिमाह की पेंशन मिल सकती है। इसके लिए (https://maandhan.in/ पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा।
  •  दुर्घटना मृत्यु बीमा : दुर्घटना मृत्यु बीमा होने पर 2.5 लाख तक की धनराशि मिल सकती है।
  •  आवास योजना का लाभ : ए-श्रम कार्ड धारकों को सरकारी आवास योजना में प्राथमिकता दी जा सकती है।
  •  छात्रवृत्ति योजनाएं : ए-श्रम कार्ड धारकों के बच्चों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सकता है 
  •  बेहतर रोजगार के अवसर : ई,-श्रम पोर्टल कौशल विकास योजना से भेजो जुड़ा होता है, जो श्रमिकों को अपने क्वेश्चन को उन्नत करने और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद कर सकता है।

 ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

  •  आधिकारिक ई-श्रम पोर्टल [eshram.gov.in] पर जाएं.
  •  Register on e-sharm विकल्प पर क्लिक करें.
  •  अपना आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें
  •  आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा इसे दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  •  आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी के आधार पर आपका ई-श्रम कार्ड बन जाएगा.
  •  आप अपना आई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड ई -श्रम कार्ड विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं
 आवश्यक जानकारी : ए-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास आधार कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ा नंबर होना आवश्यक है यदि आपका आधार कार्ड नहीं है तो आप इसे बनवाने के लिए अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जा सकते हैं।

 



How to apply and download e shram card Reviewed by Nakul Pal on अप्रैल 24, 2024 Rating: 5
anant time All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.