Breaking News

realme 13 pro plus price in india flipkart

Grammy Awards: Shankar Mahadevan aur zakir Husain ko Grammy award se navaja gaya

 Grammy awards मे शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन समेत चार सितारों ने किया भारत का सर ऊंचा, मोदी जी ने कहा भारत को इन सितारों  पर गर्व है

 विश्व का सबसे बड़ा म्यूजिक इवेंट ग्रैमी अवार्ड 2024 में भारत ने अपना तिरंगा फहरा दिया है। ग्रैमी अवार्ड इवेंट में इस  साल (2024) जिन सितारों को ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया उसमें चार कलाकार भारत से हैं और देश का नाम इन कलाकारों ने एक बार फिर से गर्व से ऊंचा कर दिया है।

 ग्रैमी अवार्ड 2024 में भारत के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण पल रहा जहां शंकर महादेवन के फ्यूजन बैंड " शक्ति" ने भी बड़ी मार ली है।और साथ ही जाकिर हुसैन भी इसका हिस्सा बने है। दुनिया भर में इन कलाकारों ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में विजेता बनकर भारत का तिरंगा फिर से लहरा दिया है।

 ग्रैमी अवॉर्ड्स के  Global music performance और Global music album इन दोनों कैटिगरीज में इन भारतीय सितारों ने विजेता पद प्राप्त किया है। इन भारतीय सितारों की  ग्रैमी ने झलक ट्विटर पर शेयर की है, यह देखकर देश का हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है।

 विश्व का सबसे बड़ा म्यूजिक अवार्डस में से ग्रैमी अवॉर्ड्स की शुरुआत रविवार रात 8:30 से, भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे  से किया गया था और सोशल मीडिया पर इसकी लाइव झलकियां भी दिखाई गई है। जॉन मैकलॉघलिन, वी. सिल्वागणेश, गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन और शंकर महादेवन ने साथ मिलकर बनाई गई शक्ति को उनके थिस मोमेंट के लिए ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, प्रत्येक भारती को इन सितारों पर गर्व महसूस हो रहा है।

join us on whatsapp click here

Grammy Awards: Shankar Mahadevan aur zakir Husain ko Grammy award se navaja gaya Reviewed by Nakul Pal on फ़रवरी 05, 2024 Rating: 5
anant time All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.