Breaking News

realme 13 pro plus price in india flipkart

sukanya samriddhi yojana

 नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले है, भारत सरकार  द्वारा चलाई जा रही एक योजना के बारे में जिसका नाम है सुकन्या समृद्धि योजना आज बात करेंगे।  ये योजना क्या है इसके क्या फायदे है और इसके लिए कैसे आवेदन करते है और सभी इससे जुडी बातो पर प्रकाश डालेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार जानते है।


 

 Sukanya Samridhi yojna :-

           सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)  वित्त मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से बालिकाओ  के लिए एक छोटी  जमा  योजना है इस योजना को प्रधान मंत्री द्वारा 22  जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के एक भाग के रूप में जारी किया गया है, ये योजना बालिकाओ के शिक्षा और शादी के खर्चो को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा जारी की गयी है इस योजना के अंतर्गत बालिकाओ के माता-पिता अपनी बेटी  के भविष्य की शिक्षा और शादी इत्यादि खर्चो के लिए फंड बनाना सकते है। 
            अभिभावक इस योजना के लिए डाकघरों,सार्वजनिक क्षेत्र बैंको में या तीन निजी क्षेत्र की  बैंको के माध्यम से आवेदन कर सकते है। निजी क्षेत्र के अंतर्गत इस योजना  तीन बैंक इस प्रकार है।  बैंक HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI  बैंक आते है
     इस योजना के शुरुआत बाद से ,इस योजना क अंतर्गत 2. 73 करोड़ खाते खोले गए है,जिसमे लगभग 1. 19 लाख करोड़ रुपये जमा हुआ है 
          इस योजना का  लाभ उठाने के लिए बालिका की आयु 10  से  कम होनी चाहिए तब आप किसी भी माध्यम 
  से   आप अपना खाता खुलवा कर इस योजना को शुरू कर सकते है इसमें न्यूनतम निवेश 250 रुपए प्रति वर्ष और अधिकतम 1,50000 प्रति वर्ष है इसमें ब्याज  दर  8 - 8.2%  है। और इसकी परिपवक्ता आयु 21 वर्ष है 
और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि मूल जमा राशि, कार्यकाल में अर्जित सम्पूर्ण ब्याज कर मुक्त होगा।

BENIFITS :--

1 न्यूनतम निवेश 250 प्रति वर्ष और अधिकतम 1,50000 प्रति वर्ष और परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है
2 छोटी बचत में अधिकतम ब्याज दर लगभग 8  से 8. 2 % प्रति वर्ष 
3 जमा की गयी मूल राशि, इस पर अर्जित ब्याज और   परिपक्वकता लाभ SECTION 80 C के अंतर्गत   कर मुक्त होगा 
  4  खाते को भारत में कही भी एक डाकघर/बैंक से दूसरे में रूपांतरित कर सकते है। 
            5  अगर परिपक्वता अवधि पूरी होने  के बाद भी खाता बंद नहीं किया तो ब्याज भुगतान मिलता रहेगा। 
            6  बालिका द्वारा 18 वर्ष आयु प्राप्त करने के बाद फण्ड का 50 % निकासी की अनुमति है। 


          

ELIGIBILITY:-

      1  ये खाता बालिकाओ के अभिभावकों  द्वारा  बालिका के नाम से खोला जा सकता है ,खाता खुलवाने की                   तिथिं तक बालिका की आयु 10 से कम होनी चाहिए 

      2  इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खाताधारक का एक ही खाता खोला जा सकता है 

      3   इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से अधिकतम 2 बालिकाओ का खाता खोला जा सकता है। 


DOCUMENTS REQUIRED :-

        

v  बालिका  का जन्म प्रमाण पत्र 

v अभिभावकों का  ID PROOF और ADDRESS PROOF 

v  KYC  डोक्युमेनेट आधारकार्ड , वोटर ID 

v  मेडिकल सर्टिफिकेट  जन्म के PROOF के रूप में 


APPLICATION PROCESS OFFLINE :-

 इस योजना में आवेदन  के लिए आपको निम्न चरणों को पूरा करना होगा 

1  जिस बैंक या डाक घर में खाता खुलवान चाहते है उसमे जाए 
 
2  वह से आवेदन फॉर्म ले उसमे आवश्यक जानकारी को भर दे और उसके साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स भी जोड़ दे 
3 उसके बाद अपना पहले निवेश करे आप 250 से 1,50000 तक निवेश कर सकते है 
4 इसके बाद बैंक आवश्यक कार्यवाही के बाद आपका खाता चालू कर देगी 
sukanya samriddhi yojana Reviewed by Nakul Pal on जनवरी 03, 2024 Rating: 5
anant time All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.