Breaking News

realme 13 pro plus price in india flipkart

Sahjahanpur Road Accident news:तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: ट्रक  की  टक्कर से 12 श्रद्धालुओं की मौत, ऑटो से जा रहे थे गंगा स्नान के लिए सभी श्रद्धालु

 सार 

Shahjahanpur road accident news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को  अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर टक्कर मार दी। ऑटो में बैठे सभी गंगा स्नान करने जा रहे थे।इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई

    विस्तार 

     शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 अल्हागंज के गांव शुभ सुगी के पास बरेली- फर्रुखाबाद  बाद हाईवे पर हुआ। इस हादसे में ऑटो चालक समेत 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गहरा दुख जताते हुए मृत्यु को के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
                    
               बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग सवार थे। हादसे में ऑटो चालक समेत सभी की मौत हो गई। हास्य के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे  में किया और आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली।
     पुलिस इस घटना की अच्छे से जांच कर रही है।

     हादसे में जाने वाले लोगों के नाम और उनकी उम्र

     रामलाल जिनकी आयु 50 वर्ष और उनके भाई पुत्तूलाल आयु 40 वर्ष, सियाराम आयु 42 वर्ष और उनके भाई सुरेश आयु 30 वर्ष, अनंत राम आयु 35 वर्ष उनकी मां राजरानी उर्फ बसंता आयु 55 वर्ष, पोथी राम 45 वर्ष आयु, लकुश आयु 50 वर्ष, मनीराम आयु 40 वर्ष यह सब दमगड़ा गांव से इसके अलावा लहसुना की मेघवती आयु 70 वर्ष और उनके पुत्र राहुल 12 वर्ष,राम लाली 65 वर्ष, सभी लोगों की मौत हुई है।

    Sahjahanpur Road Accident news:तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी Reviewed by Nakul Pal on जनवरी 26, 2024 Rating: 5
    anant time All Right Reseved |

    संपर्क फ़ॉर्म

    नाम

    ईमेल *

    संदेश *

    Blogger द्वारा संचालित.